रोहतास जिल के करगहर थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के समीप रविवार को करगहर राजवाहा में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक तेज पानी के बहाव में बहकर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की काफी कोशिश के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो बालक की तलाश में जुटी है।