
पट्टी पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: राष्ट्रीय परशुराम सेना ने किशोरी के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद गली-कूचों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारी
#प्रतापगढ़। कोतवाली पट्टी में पुलिस कस्टडी के दौरान युवक अर्जुन गौतम मौत के मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने किशोरी के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल सहित संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। किशोरी के परिवार से मिलने पर पाबंदी होने के बावजूद पदाधिकारी गली-कूचों के रास्ते परिवार के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #molnapur #molnapurpatti