सवर्ण आर्मी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
#प्रतापगढ़। आराध्या मैरिज हॉल एवं रेस्टोरेंट में सवर्ण आर्मी की संगठन विस्तार एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा एवं प्रदेश प्रवक्ता राज त्रिपाठी ‘विद्रोही’ की संस्तुति पर कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रबि शंकर तिवारी (डब्बू) को जिला संरक्षक प्रतापगढ़, दीपू पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, प्रीतम पांडेय को अध्यक्ष विधानसभा पट्टी, संजय पांडेय को महासचिव विधानसभा पट्टी, जबकि विमल पांडेय, लकी तिवारी और विवेक पांडेय को उपाध्यक्ष विधानसभा पट्टी मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विस्तार को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #PratapgarhDistrict #sravanarmy Sanjay Pandey Pritam Pandey