उत्तराखंड: कपिल पोखरिया ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बनाई जगह
खटीमा के चकरपुर निवासी और कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार कपिल पोखरिया ने एशियाई खेलों की पुरुष 90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में कपिल ने दक्षिण कोरिया के किम गिचाए को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराया।
इस जीत के साथ भारत का बॉक्सिंग में छठा पदक पक्का हो गया है। सेमीफाइनल में कपिल का मुकाबला उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।
इससे पहले कपिल उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 90 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, चकरपुर और पूरे ऊधम सिंह नगर में खुशी का माहौल है। अब प्रदेशवासियों की नजर कपिल के अगले मुकाबले और स्वर्ण पदक की ओर है।
#KapilPokhariya #AsianGames #Boxing #Uttarakhand #Khatima #UdhamSinghNagar #IndianBoxing #KumaonRegiment #pahadsamachar