Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

*युवा शक्ति से ही बनेगा विकसित और वैभवशाली भारत* *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भादरा का ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न।* भादरा (राजस्थान)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भादरा द्वारा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला में आज राजकीय कृषि महाविद्यालय, जोगीवाला के प्रांगण में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता संघ के जिला धर्मजागरण संयोजक श्री रामस्वरूप कामड़* ने अपने ओजस्वी संबोधन में युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कार और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश की युवा शक्ति के संकल्प, सामर्थ्य और सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। भारत को विश्व गुरु एवं विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। युवाओं को देश विरोधी ताकतों से सावधान रहकर राष्ट्र और समाज के हित काम करना होगा। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रकोप से बचने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में पंचदेव धाम, भांगवा के पूजनीय संत श्री रामदास जी महाराज एवं संघ के सह जिला कार्यवाह श्री सुरेंद्र कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों, उपखंड- मंडलों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं (Gen-Z) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच संचालन खंड कार्यवाह श्री अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ 'भारत माता की जय' के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Bhadra, Hanumangarh | Aug 16, 2026

MORE NEWS

🎂 जन्मदिन को बनाया यादगार ❤️

मेरे जन्मदिन के शुभ अवसर पर मारवाड़ी फास्ट फूड,BR कलेक्शन,शंकर चूड़ी भंडार एवं सभी साथियों ने मिलकर केक काटकर मेरा जन्मदिन बेहद खास और यादगार बना दिया।

आप सभी ने जिस प्यार, अपनापन और शुभकामनाओं से मेरा दिन स्पेशल बनाया, उसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏❤️🎂

🎂 जन्मदिन को बनाया यादगार ❤️ मेरे जन्मदिन के शुभ अवसर पर मारवाड़ी फास्ट फूड,BR कलेक्शन,शंकर चूड़ी भंडार एवं सभी साथियों ने मिलकर केक काटकर मेरा जन्मदिन बेहद खास और यादगार बना दिया। आप सभी ने जिस प्यार, अपनापन और शुभकामनाओं से मेरा दिन स्पेशल बनाया, उसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏❤️🎂

Bhadra, Hanumangarh | Aug 16, 2026

🍬 भादरा में कल होगा भव्य शुभारंभ! 🎉
📍 स्थान: संजय चौक, भादरा
📅 शुभारंभ: 17 अगस्त
भादरा में स्वाद का नया ठिकाना — भवानी जोधपुर मिठाई वाला!

🍬 भादरा में कल होगा भव्य शुभारंभ! 🎉 📍 स्थान: संजय चौक, भादरा 📅 शुभारंभ: 17 अगस्त भादरा में स्वाद का नया ठिकाना — भवानी जोधपुर मिठाई वाला!

Bhadra, Hanumangarh | Aug 16, 2026

भादरा तीज महोत्सव में डॉक्टर प्रमिला ने बताया तीज पर्व का महत्व 🌿✨

डॉ. प्रमिला ने तीज त्योहार की परंपरा, संस्कृति और महिलाओं के जीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भादरा तीज महोत्सव में डॉक्टर प्रमिला ने बताया तीज पर्व का महत्व 🌿✨ डॉ. प्रमिला ने तीज त्योहार की परंपरा, संस्कृति और महिलाओं के जीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Bhadra, Hanumangarh | Aug 16, 2026

*युवा शक्ति से ही बनेगा विकसित और वैभवशाली भारत* *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भादरा का ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न।* भादरा (राजस्थान)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भादरा द्वारा संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला में आज राजकीय कृषि महाविद्यालय, जोगीवाला के प्रांगण में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता संघ के जिला धर्मजागरण संयोजक श्री रामस्वरूप कामड़* ने अपने ओजस्वी संबोधन में युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कार और अपनी जड़ों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश की युवा शक्ति के संकल्प, सामर्थ्य और सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। भारत को विश्व गुरु एवं विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। युवाओं को देश विरोधी ताकतों से सावधान रहकर राष्ट्र और समाज के हित काम करना होगा। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रकोप से बचने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में पंचदेव धाम, भांगवा के पूजनीय संत श्री रामदास जी महाराज एवं संघ के सह जिला कार्यवाह श्री सुरेंद्र कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों, उपखंड- मंडलों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं (Gen-Z) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच संचालन खंड कार्यवाह श्री अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ 'भारत माता की जय' के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। - Bhadra News