Public App Logo
Profile Picture

Dinesh The Reporter

@dinesh1788315
154Followers
1Following
प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती उर्मिला देवी को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई, उपखंड अधिकारी एवं CBEO रहे मौजूद

​भादरा (30 सितंबर 2026):🚩

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय, भादरा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती उर्मिला देवी के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

​समारोह के मुख्य बिंदु:✅
​विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी (SDM) भादरा श्री भागीरथ राम सपरिवार तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) श्रीमती शिखा राणा उपस्थित रहे।
​साफा एवं माला से सम्मान: अतिथियों एवं कार्यालय परिवार द्वारा श्रीमती उर्मिला देवी को पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर, पुष्पहार अर्पण कर तथा स्मृति चिह्न (प्रतीक चिह्न) भेंट कर उनके निष्ठावान सेवा काल का अभिनंदन किया गया।

​सराहनीय सेवाकाल: वक्ताओं ने श्रीमती उर्मिला देवी के संपूर्ण सेवाकाल में उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा, समयबद्धता और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल कार्यालय प्रशासन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

​शुभकामनाएं:✅🚩 उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

​इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी, संदर्भ व्यक्ति, लिपिकीय वर्ग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे🚩​🎉 💐
लॉर्ड कृष्णा स्कूल भादरा के द्वारा नशे के खिलाफ रैली
12 NTR (रामगढ़) गोगामेडी थाना क्षेत्र का मामला।
कृपया मदद करे।
उप जिला चिकित्सालय भादरा में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
 इस रक्तदान शिविर में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

समय सुबह 10:00 बजे से

:- सौजन्य से 
उप जिला चिकित्सालय भादरा
Video 5
भादरा के कौन से गाँव से ग्राउंड रिपोर्टिंग शुरू करनी चाहिए?
आपका गाँव कौन सा है?
👇 कमेंट करके बताइए 👇

आपके गाँव की आवाज़ BHADRA VOICE तक पहुँचाएंगे।

📞 6378201346
Dinesh thereporter | BHADRA VOICE
जय भारत नर्सरी ने महारानी वेलफेयर फाउंडेशन ग्रुप को दिए फ्री ऑफ कॉस्ट पौधे
लॉर्ड कृष्णा स्कूल में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मंगीलाल गोयल का  स्वागत समारोह
जोधपुर अग्निकांड के बाद भादरा के फायर कर्मचारियों ने उठाई सुरक्षा की आवाज, मृतक आश्रितों को सहायता व अनुकम्पा नियुक्ति व शहीद का दर्जा देने की मांग

भादरा। नगर पालिका भादरा के फायर सेवा में समस्त फायर  कार्यरत कर्मचारियों ने फायर कर्मचारियों की सुरक्षा, ड्यूटी के दौरान हादसे में मृत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता तथा पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने व शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं विधायक संजीव बेनीवाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 23 सितंबर को जोधपुर के बासनी क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में हुई अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि आग बुझाने एवं राहत कार्य के दौरान थीनर, लिकर व सीलर के ड्रमों में ब्लास्ट होने से आग अचानक तेजी से फैल गई। हादसे में नगर निगम के स्थायी एवं प्रोबेशन अवधि के फायरमैन सहित ठेके पर कार्यरत फायरमैन व जीप चालक समेत 13 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें कई कर्मचारी गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती हैं। फायर कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यह स्पष्ट करती हैं कि आग बुझाने एवं रेस्क्यू कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण एवं दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता की व्यवस्था बेहद जरूरी है। फायर कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन की जान-माल की रक्षा करते हैं, ऐसे में उनके तथा उनके परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि बासनी की फायर सेवा में ड्यूटी के दौरान दो कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार देय सभी लाभ दिलाने तथा पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति/स्थायी रोजगार प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही फायर सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आधुनिक एवं पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर तत्काल आर्थिक सहायता एवं उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। ज्ञापन में मृतक कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये तथा ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई। फायर कर्मचारियों ने प्रशासन एवं स्वायत्त शासन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा फायर सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों के हितों को सुनिश्चित करने की मांग की।
फोटो: विधायक बेनीवाल को ज्ञापन देते
लॉर्ड कृष्णा स्कूल में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मंगीलाल गोयल का  स्वागत समारोह
भादरा में एक ऐसा स्मार्ट है जिसका बहुत से लोगों को नहीं पता है
प्रेस क्लब संस्थान भादरा के अध्यक्ष का चुनाव 28 सितंबर 2026 को
गांधी पार्क प्रेस क्लब संस्थान में शाम 4 बजे
हरियाणा से आए भाई गोगामेडी धाम पर क्या कहा सुनिए वीडियो मे
छोटे से बच्चे ने <nis:link nis:type=tag nis:id=गोगामेडी nis:value=गोगामेडी nis:enabled=true nis:link/> मेले की व्यवस्था पर बात की देखिये इस छोटे से बच्चे को।
गोगामेड़ी मेला 2026 के  शांति प्रिय सम्पूर्ण होने पर देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त गौरव सोनी जी आपको हार्दिक शुभकामनायें।
पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने अपने राशन कार्ड से ब्लॉक मेंबर हेतु उम्मीदवार उतारा।
आपके गांव से कौन कौन सरपंच पद के लिए मैदान में है।
गोगामेडी में मिले सुखचैन, सुखदीप ओर दोनों की जिंदगी में गोगाजी के आशीर्वाद से सुख।
आंगनवाड़ी मिलन सेवा सेक्टर भादरा
गोगामेडी में जलपरी देखने आए डॉ. साब
🚗 कार चलाना सीखें | 🛵 स्कूटी चलाना सीखें

🔥 भादरा में पहली बार स्कूटी चलाना सीखें! 🔥

अब कार और स्कूटी चलाना सीखना हुआ आसान।
भादरा ड्राइविंग सेंटर — भादरा का भरोसेमंद ड्राइविंग सेंटर।

📞 संपर्क: 6378201346

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhadradrivingcentre nis:value=BhadraDrivingCentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhadra nis:value=Bhadra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भादरा nis:value=भादरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drivingcentre nis:value=DrivingCentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=scootylearning nis:value=ScootyLearning nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cardriving nis:value=CarDriving nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूटीचलानासीखें nis:value=स्कूटीचलानासीखें nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कारचलानासीखें nis:value=कारचलानासीखें nis:enabled=true nis:link/>
गौसेवक फौजी सोहनलाल गोदारा की टीम ने  गौवंश (खागड़) का विधि-विधान एवं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।

बेसहारा गौमाता व गौवंश की सेवा, गौपालन और गौरक्षा के लिए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
बड़ी खबर: पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट! 15 नवंबर से पहले पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया
गोगामेडी में आया <nis:link nis:type=tag nis:id=चांडाल nis:value=चांडाल nis:enabled=true nis:link/> झूला