Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

चंडीगढ़ में डिजिटल करेंसी से मिलेगा राशन, वॉलेट में आएगी सब्सिडी, स्वतंत्रता दिवस से पहले नई व्यवस्था शुरू स्मार्टसिटी में अब राशन डिजिटल रुपये से मिलेगा। यह व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी शुक्रवार से शुरू हो गई है। चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली देश के पहले केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए इस व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। अब पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी सामान्य बैंक खाते में भेजने के बजाय भारतीय रिजर्व बैंक की डिजिटल मुद्रा डिजिटल रुपया (e₹) के रूप में सीबीडीसी वॉलेट में मिलेगी। इस राशि का उपयोग निर्धारित खाद्य सामग्री खरीदने के लिए किया जा सकेगा। नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सीबीडीसी आधारित व्यवस्था इसी दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सामान्य डीबीटी में राशि खाते में पहुंच जाती है, लेकिन उसका उपयोग किस काम में हुआ, यह सुनिश्चित करना चुनौती हो सकती है। सीबीडीसी की खासियत यह है कि खाद्य सब्सिडी की राशि को उसी उद्देश्य के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है जिसके लिए वह दी गई है। लाभार्थी इससे राशन के अलावा कोई दूसरी वस्तु नहीं खरीद सकेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लाभार्थियों को केवल गेहूं और चावल तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि दाल और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री खरीदने का विकल्प भी दिया गया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आज की पहल दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं में से एक के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जनधन खाता, आधार और मोबाइल यानी ‘जन-धन त्रिमूर्ति’ ने डिजिटल वित्तीय समावेशन की मजबूत नींव रखी। देश में 69 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले जा चुके हैं और यूपीआई के बाद अब सीबीडीसी आधारित डीबीटी इस यात्रा का अगला चरण है। 500 एम्पैनल दुकानों को जोड़ा जोशी ने बताया कि चंडीगढ़ में करीब 500 एम्पैनल दुकानों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। लाभार्थी डिजिटल वॉलेट में मिली राशि का उपयोग क्यूआर कोड स्कैन कर निर्धारित दुकानों से राशन खरीदने में कर सकेंगे। जोशी ने कहा कि इस व्यवस्था से हर लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा और सरकारी धन के उपयोग की निगरानी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में किए गए पायलट के दौरान लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फीचर फोन पर भी सीबीडीसी वॉलेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था का लक्ष्य गरीब को सुविधा देना है, न कि उसे बाहर करना। उन्होंने ‘हर दाना, हर रुपया और हर अधिकार केवल अर्ह व्यक्ति को मिले’ को सरकार की सोच बताया। जोशी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ राशन की गुणवत्ता की निगरानी भी जरूरी है। इसके लिए एआई आधारित व्यवस्था से हर महीने करीब 20 लाख लाभार्थियों से फोन पर संपर्क कर पूछा जा रहा है कि उन्हें राशन मिला या नहीं, पांच किलो प्रति व्यक्ति की मात्रा मिल रही है या नहीं और गुणवत्ता कैसी है। शिकायत मिलने पर उसे संबंधित राज्य विभाग तक भेजकर समाधान की निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 99,422 लाभार्थियों को डिजिटल व्यवस्था में आने के लिए सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी इस व्यवस्था से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें शामिल किया जाएगा। जोशी ने सीबीडीसी को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग बताते हुए इसे भविष्य में देश के अन्य हिस्सों में विस्तार देने की बात कही। उन्होंने बताया कि करीब 550 व्यापारी प्रतिष्ठानों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे लाभार्थियों को अधिक विकल्प मिलने के साथ दुकानदारों का ग्राहक आधार और आय भी बढ़ सकती है। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 14, 2026

MORE NEWS

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सुमित, श्री परमिंद्र सिंह, सुश्री आस्था और सुश्री कीर्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री हरजिंद्र सिंह, सुश्री भूमिका राणा और श्री सुदीप लोहान को सम्मानित किया गया।

सरकारी कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्री चेवित, श्रीमती सविता देवी, श्री गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह, महिला सिपाही संगीता, श्री अजय (सहायक), श्रीमती अमनदीप कौर (सहायक), श्री दिनेश कुमार, श्री हरविंद्र, श्री आशुतोष, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री रविंद्र, श्री नारायण, श्री दिलबाग, श्री आशीष, श्री सुभाष चंद, श्री जयपान, श्री प्रवीन कुमार, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, श्रीमती मंजु, ईएससी श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती पूजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19 की प्राचार्या श्रीमती निर्मल ढुल, एपीओ श्रीमती पावस शर्मा, श्री कुलदीप वत्स, श्री राहुल शर्मा, श्री साहिल, श्री अनिल कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री मोहित हुड्डा, श्री एकमीत सिंह और श्री नरेंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मंगत राम, श्री रणदीप बत्ता, डॉ. शुभा, श्रीमती प्रियंका पूनिया, श्री राज सिंह दहिया और श्रीमती शकुंतला को  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्या, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्री श्यामलाल बंसल, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा नेता श्री कृष्ण ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सुमित, श्री परमिंद्र सिंह, सुश्री आस्था और सुश्री कीर्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री हरजिंद्र सिंह, सुश्री भूमिका राणा और श्री सुदीप लोहान को सम्मानित किया गया। सरकारी कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्री चेवित, श्रीमती सविता देवी, श्री गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह, महिला सिपाही संगीता, श्री अजय (सहायक), श्रीमती अमनदीप कौर (सहायक), श्री दिनेश कुमार, श्री हरविंद्र, श्री आशुतोष, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री रविंद्र, श्री नारायण, श्री दिलबाग, श्री आशीष, श्री सुभाष चंद, श्री जयपान, श्री प्रवीन कुमार, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, श्रीमती मंजु, ईएससी श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती पूजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19 की प्राचार्या श्रीमती निर्मल ढुल, एपीओ श्रीमती पावस शर्मा, श्री कुलदीप वत्स, श्री राहुल शर्मा, श्री साहिल, श्री अनिल कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री मोहित हुड्डा, श्री एकमीत सिंह और श्री नरेंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मंगत राम, श्री रणदीप बत्ता, डॉ. शुभा, श्रीमती प्रियंका पूनिया, श्री राज सिंह दहिया और श्रीमती शकुंतला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्या, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्री श्यामलाल बंसल, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा नेता श्री कृष्ण ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026

गाँव बसोला के सबसे बुजुर्ग फौजी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 16-8-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://youtu.be/DVpDvS1hxDQ?si=QzecLLhv_GQwm7-l

https://www.instagram.com/reel/DcGh0u3hdyK/?igsh=MWl2ZmxmZWR6OGJtYQ==&igsi=MWl2ZmxmZWR6OGJtYQ==

गाँव बसोला के सबसे बुजुर्ग फौजी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 16-8-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/DVpDvS1hxDQ?si=QzecLLhv_GQwm7-l https://www.instagram.com/reel/DcGh0u3hdyK/?igsh=MWl2ZmxmZWR6OGJtYQ==&igsi=MWl2ZmxmZWR6OGJtYQ==

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026