हालुवास में दौड़ व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
भिवानी, 16 अगस्त। टीम मैनेजर सामाजिक धार्मिक मंच द्वारा गांव हालुवास मे 15 अगस्त को बच्चों की दौड़ एवं बड़ों की दौड़ तथा सामान्य ज्ञान लिखित परीक्षा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि सेवानिवृत प्राचार्य योगेन्द्र चौहान, वशिष्ट अतिथि हरीश कुमार हालुवासिया, सेवानिवृत जेई रामौतार शर्मा उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन के लिए मंच सभी सदस्यों बालाजी मंदिर कमेटी के उपस्थिति सदस्यों एवं ग्रामवासी हालुवास तह दिल से धन्यवाद करता है । मंच के प्रधान गजराज जोगपाल, मंच के संरक्षक रामावतार शर्मा, महासचिव ईश्वर सिंह जांगड़ा, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार तंवर, सह संरक्षक पंकज एडवोकेट, बालाजी मंदिर कमेटी के प्रधान हरीश शर्मा हलवासिया, कोषाध्यक्ष मा. भंवर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सोनू, पिंटू सिंह तंवर एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक मंच भविष्य में ऐसे सफल आयोजन करता रहेगा अंत में हम मंच के सभी सदस्य उपरोक्त सभी एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार जताया। सामान्य ज्ञान लिखित परीक्षा में अनुज शर्मा प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय, गीता योगेश तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की दौड़ में भूूमी, ध्रुव, कार्तिक शर्मा, सौरभ, परमवीर, ललित, योगेन्द्र, मुस्कान विजेता रहे। बड़ों की दौड़ में साहिल शर्मा देवसर, ध्रुव तंवर व योगेश विजेता रहे।