गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के कामडारा-बेड़ो मेन रोड पर बरटोली के समीप बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी खेत में जा गिरा, जहां गिरते ही आग लग गई। हादसे में स्कूटी चालक रोहित तोपनो जिंदा जल गया। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कामडारा मिशन मैदान में खेल देखकर गांवगाड़ा निवासी विनित बरला (20) और अविनाश उरांव (20) बाइक से तुरबूल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रोहित तोपनो अपनी स्कूटी (जेएच 01 एफएन 1037) से मिशन मैदान की ओर आ रहा था।
बरटोली के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में जा गिरी और उसमें आग लग गई।
Namkum, Ranchi | Aug 17, 2026