Public App Logo
Profile Picture

Jharkhand News Live Video

@jharkhandnewsvideo
1205Followers
0Following
आदित्यपुर के इमली चौक स्थित शिव मंदिर में एक पुजारी पर 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी पुजारी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की बेटियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
जनता दरबार में पहुंचे 7 फरियादियों के बीच जयराम महतो ने बांटे 1 लाख रुपये, सबको सौंपा चेक !
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के बाद, टीम में शामिल झारखंड की चारों बेटियां- सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग रविवार सुबह रांची लौटीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परिजनों, खेल प्रेमियों, युवा खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों, मांदर की थाप और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रशंसकों का प्यार और खुशी देखकर गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी और उनके परिजन भी भावुक हो उठे.
अनोखा चलता-फिरता गैराज : यहां गाड़ी गैराज नहीं जाती, गैराज खुद चलकर गाड़ी के पास आता है !
राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की देर रात बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर इलाके में पुलिस की विशेष टीमों ने आधा दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की. इसी दौरान कचहरी चौक के पास स्थित एक होटल में कथित देह व्यापार का खुलासा हुआ. पुलिस ने होटल के कमरों से आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा, जबकि कई युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गासेदाग गांव निवासी श्रवण सिंह खरवार ने रंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत मिलने के पश्चात पुलिस ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शनिवार को मां ने बेटे की सलामती के लिए जितिया का कठिन व्रत रखा था. रविवार को व्रत का पारण किया और अभी घर में बैठी ही थीं कि दरवाजे पर बेटे का पार्थिव शरीर पहुंच गया. बेटे का नाम सुनते ही लग्न देवी बदहवास होकर गिर पड़ीं. कुछ पल बाद बेटे के शव से लिपटकर उनकी चीख निकल पड़ी- “बेटा, तुम्हारे लिए उपवास किया है... उठ जाओ. तुम मुझे छोड़कर नहीं जा सकते. ऐसे शांत मत रहो, कितना सोओगे... उठ जाओ ना.
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगातार बयानबाजी के कारण एक बार फिर कांग्रेस से निष्कासित हो सकते हैं। झामुमो के दबाव के चलते यह मामला अनुशासन समिति के पास पहुंचा है, जिसकी बैठक सोमवार को होगी।
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की चार खिलाड़ियों को राज्य सरकार की खेल उत्कृष्टता नकद पुरस्कार योजना के तहत 40-40 लाख रुपये मिलने का प्रावधान है. इस तरह चारों खिलाड़ियों को कुल 1.60 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिल सकती है. योजना में एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता को 40 लाख रुपये देने का प्रावधान है और टीम स्पर्धा के सदस्यों को भी निर्धारित राशि के अनुसार पुरस्कार देने की व्यवस्था है.
राजधानी में मॉनसून की विदाई की आहट के बीच मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस अवधि में रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। दूसरे पखवाड़े में आसमान साफ रहने से दिन में तीखी धूप खिलेगी और अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
जेपीएससी पीटी परीक्षा में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने हजारीबाग से दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सेटिंग के जरिए परीक्षा पास की थी।
धनबाद के वासेपुर में 2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से हमला हुआ था। इस मामले में अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला दिया।

यह घटना 29 जनवरी 2004 की है। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई थी। फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति शाहिद के पैर में गोली लगी।
झारखंड की सिमडेगा निवासी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. भारत ने 44 साल बाद महिला हॉकी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारत की ओर से लालरेमसियामी ने निर्णायक गोल किया. इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया.

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की चार खिलाड़ियों की मौजूदगी ने राज्य के हॉकी प्रेमियों की खुशी बढ़ा दी. सिमडेगा की सलीमा टेटे टीम की कप्तान हैं. उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी निक्की प्रधान फाइनल के प्लेइंग इलेवन में शामिल रहीं. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. यानी भारतीय महिला हॉकी के एशियन गेम्स अभियान में झारखंड की चार बेटियों का योगदान रहा.
गोलमुरी केनरा बैंक से 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये लूटने वाले डकैतों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अब इनाम का दांव चला है।

24 सितंबर को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों की तस्वीरें जारी करते हुए उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को दो-दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने पांच संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक कर आम लोगों से पहचान और सूचना देने में सहयोग मांगा है।
बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। बिजली कब गई, क्यों गई और कब तक बहाल होगी- इसकी सटीक जानकारी सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंचेगी। इससे उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने पर कॉल सेंटर या स्थानीय फ्यूज कॉल सेंटर के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।

ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन की पहल पर निगम ने डिवीजनवार वाट्सएप चैनल शुरू किया है। शुरुआत रांची के सभी छह डिवीजनों से हो गई है, जिसे जल्द ही धनबाद, जमशेदपुर और चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी 44 डिवीजनों में लागू किया जाएगा। खास बात यह है कि इस व्यवस्था से आला अधिकारी भी सीधे जुड़ेंगे, जिससे मनमाने शटडाउन पर लगाम लगेगी। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत आंतरिक निगरानी और जवाबदेही तय होना है। चैनल पर सिर्फ आम उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्यालय स्तर के शीर्ष अधिकारी तक जुड़े रहेंगे। जैसे ही किसी इलाके में पावर कट की सूचना चैनल पर पोस्ट होगी, मुख्यालय को भी तुरंत पता चल जाएगा कि किस फीडर में किस वजह से बिजली बंद है। इससे अकारण या तय समय से अधिक देर तक बिजली गुल रहने पर संबंधित अधिकारियों से सीधे जवाब-तलब किया जा सकेगा।

रांची से आगाज : राजधानी के 6 डिवीजनों (ईस्ट, वेस्ट, डोरंडा, सेंट्रल, न्यू कैपिटल और कोकर) में व्यवस्था लाइव।
अगला चरण : रांची के बाद धनबाद और जमशेदपुर में लागू होगा; फिर राज्य के सभी 44 डिवीजनों का होगा नेटवर्क।
अफसरों पर सीधी निगरानी : मुख्यालय सीधे मॉनिटर करेगा कि बिजली कब गई, कारण क्या था और कितनी देर में लाइन जुड़ी।
थ्री-प्वाइंट अलर्ट सिस्टम : सूचना में 3 बातें अनिवार्य होंगी-बिजली कटने का कारण, प्रभावित क्षेत्र और संभावित बहाली समय।

निगम ने शटडाउन के नियमों को भी सख्त कर दिया है। अब कोई भी कनीय अभियंता अपनी मर्जी से लाइन बंद नहीं कर सकेगा। 33 केवी या 11 केवी फीडर में किसी भी पूर्व-नियोजित (प्री-प्लान) शटडाउन के लिए कार्यपालक अभियंता (ईई) की लिखित सहमति और पूर्व सूचना अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि, अप्रत्याशित फॉल्ट, दुर्घटना या आपात सुरक्षा खतरों के समय तत्काल लाइन काटने की छूट रहेगी, लेकिन उसका कारण और बहाली का संभावित समय तुरंत चैनल पर अपडेट करना होगा।

क्यों पड़ी जरूरत

अक्सर बिना सूचना के बिजली कटने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी और स्थानीय स्तर पर मनमाने शटडाउन की शिकायतें आ रही थीं। बिजली कब कटेगी और कब आएगी, कोई स्पष्ट जानकारी नहीं होती थी। बिजली जाने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम या मिस्त्री को फोन मिलाते रहते थे।

क्या होगा असर

अनावश्यक कटौती रुकेगी, लाइनमैन से लेकर कार्यपालक अभियंता तक की जवाबदेही तय होगी और उपभोक्ता पहले से अपने जरूरी काम प्लान कर सकेंगे। सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर सूचना दर्ज होने के कारण बिजली कर्मियों पर तय समय सीमा के भीतर फॉल्ट ठीक करने का दबाव रहेगा।

पावर कट की सूचना पाने के लिए क्या करें

उपभोक्ताओं को अपने संबंधित डिवीजन के वाट्सएप चैनल को फॉलो करना होगा। उदाहरण के लिए रांची ईस्ट डिवीजन के उपभोक्ता ‘Power Supply-Ranchi East Division’ नाम से चैनल खोजकर उसे फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित डिवीजन में होने वाले प्री-प्लान शटडाउन, फीडर बंद होने, ब्रेकडाउन और बिजली बहाली से जुड़ी सूचनाएं मिलती रहेंगी।
झुमरीतिलैया निवासी विवेक झाझंरी को ट्रेड फ्लॉक पत्रिका ने देश के 10 सर्वश्रेष्ठ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) में शामिल किया है। बेंगलुरु स्थित ओमनीशा कंपनी में कार्यरत विवेक की इस उपलब्धि से कोडरमा और झारखंड का गौरव बढ़ा है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिवेआगर बीच घूमने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसे की वजह समुद्र में अचानक आई तेज लहरें और पानी की गहराई का सही अंदाजा न होना बताई जा रही है।
ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने में हो रही देरी और इसके लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने पर अदालत ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने प्रतिवादी पक्ष पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले में निर्धारित समय के भीतर जवाब दाखिल किया जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। यह मामला जमीन घोटाले से जुड़ी जांच के दौरान तत्कालीन ईडी अधिकारी कपिल राज समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करायी गयी कार्रवाई से संबंधित है।
अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 50 हजार रुपये नकद घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई अंचल कार्यालय परिसर में ही की गयी. गिरफ्तारी के बाद अमीन को सिल्ली थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गयी. एसीबी अधिकारियों ने अंचल कार्यालय में सीओ समेत अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की. जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम शाम करीब साढ़े चार बजे अमीन को लेकर रांची रवाना हो गयी.
कोडरमा जिले के सतगावां में शिक्षकों की कमी सहित विद्यालय में विभिन्न सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांगों को लेकर राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार को विद्यालय परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया।

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव करते हुए धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान धरने में विद्यालय के करीब 1500 छात्र-छत्राएं शामिल हुईं।
Flydubai की Flight FZ1073 में सामने आए गंभीर संकट के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और सूझबूझ की देशभर में चर्चा हो रही है. संकट की स्थिति में खुद घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. उनकी भूमिका को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनकी बहादुरी की सराहना की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कैप्टन स्मित मच्छर के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि गंभीर परिस्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और धैर्य के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि Flight FZ1073 में संकट के दौरान घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने असाधारण सूझबूझ और साहस दिखाया. उनके मुताबिक, पायलट की बहादुरी ने यात्रियों की जान बचाने और संभावित बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने भारतीय पायलट के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की.
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) भर्ती मामले की CID जांच में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर डीएसपी और डिप्टी जेलर के पद पर चयन कराने की बात सामने आई है. 11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा के दौरान सिंडिकेट के सरगना अभय तिवारी ने आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 15 लाख रुपये वसूले थे. जांच के अनुसार, पैसे के बदले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में अंक बढ़वाये गए, जिससे उनकी मेरिट में सुधार हुआ और उनका चयन संबंधित पदों पर हो सका.
चुनाव आयोग ने झारखंड सहित उन राज्यों में फॉर्म-6 से माता-पिता/दादा-दादी की जानकारी वाला कॉलम हटा दिया है, जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बदलाव से नए मतदाताओं को ऑनलाइन नामांकन के दौरान पुरानी मतदाता सूची से संबंधित अतिरिक्त घोषणा नहीं करनी होगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।
भारतीय पायलट स्मित ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 180 लोग सवार थे। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि जिस साथी पायलट ने स्मित पर हमला किया, वह ओमान का नागरिक था।

इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पायलट की हिम्मत ने बड़ी घटना टाल दी। वरना 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी।

हमलावर पर काबू पाने के बाद विमान में बैठे पैसेंजर्स ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इस फ्लाइट में ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे।