
पितर मिलन कार्यक्रम से बचा लगभग 100 लोगों का भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया
बाँदा। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी लगातार सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को मोहल्ला बंगालीपुरा निवासी ब्रजेश कुमार यादव जी की सूचना पर उनके घर से पितर मिलन कार्यक्रम में बचा हुआ लगभग 100 लोगों का भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली और रईस भाई ने प्राप्त किया।
बाँदा रोटी बैंक की टीम ने भोजन को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाकर उन्हें राहत पहुंचाई। इस सेवा कार्य के लिए बाँदा रोटी बैंक टीम ने ब्रजेश कुमार यादव जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद में उनका यह योगदान सराहनीय है।
संस्था की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि आपके किसी कार्यक्रम में भोजन बच जाता है, तो उसे फेंकने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने में बाँदा रोटी बैंक का सहयोग करें।
आप भी कर सकते हैं सहयोग
यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
बाँदा रोटी बैंक — जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की निरंतर कोशिश।
Banda, Banda | Sep 30, 2026