
कुल्लू के नए ASP मनमोहन सिंह ने संभाला चार्ज, बोले—काम पर विश्वास, हवा में बातें नहीं
ABN NEWS SONU THAKUR
कुल्लू। ASP मनमोहन सिंह ने आज कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं, हवा में बातें नहीं करते।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में नशे के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नशे के सौदागरों की नाक में नकेल डालना पुलिस अच्छी तरह जानती है और उनके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मनमोहन सिंह इससे पहले साइबर सेल में साइबर चीफ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध समेत किसी भी गलत गतिविधि पर पुलिस की चील जैसी पैनी नजर रहेगी।
यातायात व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर और जिले में यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम करेगी। पुलिस कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
ASP मनमोहन सिंह के सख्त तेवरों से साफ है कि कुल्लू पुलिस अब नशे, साइबर अपराध, यातायात अव्यवस्था और गलत गतिविधियों पर और अधिक सख्ती से नजर रखेगी।
#Kullu #KulluPolice #ASPManmohanSingh #HimachalPolice #KulluNews #HimachalNews #DrugFreeHimachal #CyberCrime #TrafficPolice #PoliceUpdate #ABNNews #ABNNewsKullu #HimachalPradesh
Kullu, Kullu | Aug 12, 2026