
राजकीय डिग्री कॉलेज फूललीडुमर परिसर में पर्यावरण संरक्षण, संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का कार्य आयोजित।
बिहार/बांका। बांका प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज फूललीडुमर मैं पर्यावरण संरक्षण , हरित परिसर और सतत विकास संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्राचार्य सहित सहायक प्रोफेसर की सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । वृक्षारोपण कार्य का प्रारंभ राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रचार डॉक्टर अवधेश रजक के द्वारा किया गया । इस वृक्षारोपण कार्य के अवसर पर भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शरद , सुंदरवती महिला महाविद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका डॉक्टर हिमांशु शेखर तथा डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, ईशा स्मिता इसके अलावे प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक गौतम कुमार, श्री कृष्णा यादव, प्रेम कुमार, संजीव कुमार, अजीत कुमार सोनू, इसके अलावे भी कई गण्यमन शिक्षक गण उपस्थित थे।इस दौरान जानकारी देते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि दो दर्शन से अधिक फलदार वृक्षों का रूपन किया गया है जैसे आम , कटहल, बेल ,काजू , इसके साथ ही पर्यावरण एवं औषधि महत्व वाले वृक्ष भी इस वृक्षारोपण कार्य में शामिल है। जानकारी होगी प्राचार्य के द्वारा यह भी बताया गया कि औषधि वृक्ष लगाने का एक ही उद्देश्य है कि भविष्य में यह जो सिर्फ केवल परिसर को छाया और शुद्ध वायु प्रदान करें बल्कि छात्रों को फल और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ भी मिल सके। प्रचार के द्वारा यह भी बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण शुभ सरकार की जिम्मेदारी नहीं होती है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ शरद ने कहा की एक वृक्ष सैकडो लोगों को जीवन देता है ।आज जब हम पौधा लगाते हैं ।यही एक दिन बड़ा होकर आक्सीजन प्रदान करते हैं , जो मानव जीवन के लिए जीने को लेकर एक मजबूत सहारा मिलता है साथ ही वृक्ष लगाने से पक्षियों को आश्रय मिलता है साथ ही धरती का तापमान भी नियंत्रण रहता है आज के इस दौर में हम सभी शिक्षकों को समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बना होगा। वही स्मोकर पर उपस्थित सुंदरबटी महिला कॉलेज की डॉक्टर हिमांशु शेखर के द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पर्यावरणीय जागरूकता सतत विकास को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। ऐसे वृक्षारोपण अभियान छात्रों में प्रकृति की प्रति प्रेम, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य आने वाले वर्षों में पूरे परिसर को "ग्रीन एवं इको -फ्रेंडली कैंपस" के रूप में विकसित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक श्री कृष्णा यादव, प्रेम कुमार सिंह, श्रीमती अर्चना , संतोष कुमार दास , श्रीमती श्वेताकुशवाहा, श्रीमती पूनम कुमारी झा , साकेत कुमार सुमन , इसके अलावे भी बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।