Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड धार श्री आर.पी. मीना द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर सिंहस्थ वॉलंटियर्स की भर्ती के संबंध में भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की जा रही है। संज्ञान में आया है कि जिले के कुछ ऑनलाइन सेवा केंद्रों पर आवेदकों से 100 से 150 रुपये तक का शुल्क लेकर फॉर्म तैयार कर कार्यालय, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड, धार में जमा कराने के लिए भेजा जा रहा है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सिंहस्थ वॉलंटियर्स का चयन पुलिस भर्ती की श्रेणी में नहीं आता है। डायरेक्टर जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा आपदा प्रबंधन मुख्यालय, जबलपुर एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (Civil Defence Volunteers) बिना नियमित वेतन के स्वेच्छा से आपदा, शत्रुतापूर्ण हमलों या आपातकाल के दौरान देश और समाज की सेवा के लिए आगे आते हैं। यह व्यवस्था 'सिविल डिफेंस एक्ट 1968' के तहत संचालित है। इच्छुक नागरिक आधिकारिक 'My Bharat' पोर्टल या 'civildefencewarriors.gov.in' के माध्यम से ही निःस्वार्थ भाव से पंजीकरण करें। आमजन से अनुरोध है कि ऐसी भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें। अनाधिकृत रूप से भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026