समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति : दिनांक 17 अगस्त 2026
18 अगस्त को पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे सहयोग शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में *पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर* आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-
बक्सर प्रखंड : बोक्सा पंचायत
इटाढ़ी प्रखंड : बड़कागांव पंचायत
राजपुर प्रखंड : धनसोई एवं बन्नी पंचायत
डुमरांव प्रखंड : नंदन पंचायत
ब्रह्मपुर प्रखंड : एकरासी पंचायत
सिमरी प्रखंड : पैगंबरपुर एवं डुमरी पंचायत
नावानगर प्रखंड : बेलहरी पंचायत
अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-
ब्रह्मपुर प्रखंड : योगियां एवं कांट पंचायत
इटाढ़ी प्रखंड : हरपुर-जयपुर पंचायत
राजपुर प्रखंड : दुल्फा एवं कैथरकला पंचायत
डुमराँव प्रखंड : सोवां पंचायत
सिमरी प्रखंड : केशोपुर एवं गायघाट पंचायत
बक्सर प्रखंड : वरुना एवं जगदीशपुर पंचायत
नावानगर प्रखंड : मणिया पंचायत
प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।
जिला प्रशासन, बक्सर जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers