Public App Logo
अलीगढ़ अपर पुलिस महानिदेशक (भर्ती बोर्ड) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखो की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण ➡️आज दिनांक 17.08.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव (भर्ती बोर्ड लखनऊ) महोदय श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में "आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025" से संबंधित अभ्यर्थियों की अभिलेखो की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शारीरिक मानक परीक्षण स्थल, माप-तौल उपकरण, पंजीकरण व्यवस्था, अभ्यर्थियों की कतारबद्ध प्रवेश व निकास, पेयजल एवं अभिलेखों की समीक्षा आदि का अवलोकन किया गया। समस्त प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित मानकों/नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ‼️ इस दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार व अन्य मौजूद रहे - Koil News