Public App Logo
Profile Picture

राहुल शर्मा पत्रकार

@rahulsharmareporter1
2109Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=अलीगढ़ nis:value=अलीगढ़ nis:enabled=true nis:link/> खेरेश्वर मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन सेवादार कर रहे सेवा
भक्तों को नहीं आ रही कोई दिक्कत खेरेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी
आप सभी मीडिया बांधों को अवगत कराया जाता है कि सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान को लेकर सोनिया गांधी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग दोपहर 12:00 बजे बन्ना देवी थाने पर की जाएगी 
ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना
Video 3
अलीगढ़ अपर पुलिस महानिदेशक (भर्ती बोर्ड) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखो की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

➡️आज दिनांक 17.08.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव (भर्ती बोर्ड लखनऊ) महोदय  श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में "आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025" से संबंधित अभ्यर्थियों की अभिलेखो की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शारीरिक मानक परीक्षण स्थल, माप-तौल उपकरण, पंजीकरण व्यवस्था, अभ्यर्थियों की कतारबद्ध प्रवेश व निकास, पेयजल एवं अभिलेखों की समीक्षा आदि का अवलोकन किया गया। समस्त प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित मानकों/नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

‼️ इस दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार व अन्य मौजूद रहे
पुलिस की इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम द्वारा ऑटो मे छूटे यात्री के बैग को सकुशल बरामद 

अलीगढ़ घटना का संक्षिप्त विवरण- 
दिनांक 17.08.2026 को आवेदक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी बेटी  दिनांक 14.08.2026 को सारसौल चौराहे से कंम्पनी बाग की तरफ ऑटो से जा रही थी, कंम्पनी बाग चौराहे पर उतरते समय बैग ऑटो में छूट गया और काफी प्रयास के बाद भी ऑटो नही मिला।

पुलिस कार्यवाही-
इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा जिस ऑटो में आवेदक की बेटी का बैग छूटा था, उस ऑटो चालक की पहचान कर जानकारी करते हुए, ऑटो चालक को बैग सहित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बुलाकर बैग को बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया।

*आवेदक द्वारा अपना बैग वापस मिलने पर अलीगढ़ पुलिस का धन्यवाद कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।*
Video 6
Video 7
Video 8
एसएसपी अलीगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अतरौली बॉर्डर पर कांवड़ मार्ग एवं बैरियर ड्यूटी का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अलीगढ़  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अतरौली बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगी पुलिस ड्यूटी एवं बैरियर ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।

महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों से वार्ता कर यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई।
यूं ही नहीं आया था विधायक जी को गुस्सा,,वहां मौजूद सी ओ ने नहीं दिया था विधायक को प्रोटोकॉल,,एक तरफा वायरल हुआ वीडियो।
 एस एस पी मथुरा को भी दे चुके थे विधायक सूचना।
सुनें और देखे हकीकत भरी वीडियो।
वामासारथी के तत्वावधान में फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
<nis:link nis:type=tag nis:id=अलीगढ़ nis:value=अलीगढ़ nis:enabled=true nis:link/> 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन में बच्चों के लिए फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना, रचनात्मकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आर्ट एवं क्राफ्ट से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक तिरंगे तैयार किए।

*प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदित्य गुर्जर ने प्रथम, अभिनव सिंह ने द्वितीय तथा कृतज्ञ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवकुमार द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
<nis:link nis:type=tag nis:id=अलीगढ़ nis:value=अलीगढ़ nis:enabled=true nis:link/> थाना खैर पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मु0अ0सं0 598/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 582/26 धारा 305/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 577/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित हिस्ट्रीशीटर सहित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर- ट्रॉली सहित गिरफ्तार करने के संबंध में <nis:link nis:type=tag nis:id=spra nis:value=SPRA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=द्वारा nis:value=द्वारा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दी nis:value=दी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गई nis:value=गई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाइट nis:value=बाइट nis:enabled=true nis:link/> ।
वृन्दावन में भाजपा विधायक और डीएसपी में तीखी बहस जमकर वीडियो वायरल
Video 14
अलीगढ़ थाना चण्डौस पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 196/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को 20 टेट्रा पैक अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया 

अलीगढ़ पुलिस कार्यवाही थाना चण्डौस पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी अमृतपुर थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़ को 20 टेट्रा पैक अवैध शराब (11 टेट्रा पैक देशी शराब, 09 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब) सहित थाना क्षेत्र चण्डौस से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 196/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी अमृतपुर थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़  गिरफ्तारी का स्थान-
थाना क्षेत्र चण्डौस बरामदगी-20 टेट्रा पैक अवैध शराब (11 टेट्रा पैक देशी शराब, 09 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब पुलिस टीम-
1.उ0नि0 आदित्य श्रीवास्तव थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़
2.कां0 अतुल गौतम थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़
3.रि0आ0 आदित्य कुमार थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़
4.रि0आ0 पुलकित थाना चण्डौस जनपद अलीगढ़
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
अलीगढ़ नगर पंचायत जवां के छोटे जवां के सौरव वाल्मीकि की टीम ने दी सोनू भाई के जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं
मडराक में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
सौरभ वाल्मीकि एवं उनकी टीम ने सोनू भाई को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
दुकान वालों ने लगाया बड़ा तिरंगा
बाइक सवार लोगों से की मारपीट मौके पर पहुंची 112 पुलिस
राहुल शर्मा पत्रकार (@rahulsharmareporter1) | Public App