
शिव बाड़ी स्थित जोत भारती जी के धोरे पर परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज द्वारा शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन दिनांक 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक
समाज सेवी नित्यानन्द पारीक ने बताया कि श्री संत शिरोमणि जोत भारती जी की 69 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में शिव बाड़ी स्थित जोत भारती जी के धोरे पर परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज द्वारा शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन दिनांक 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया गया है आज प्रथम दिन यजमान ओम सिंह जी व उनकी पत्नी रहे । शिव महापुराण कथा के पहले दिन परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज ने कथा की शुरुआत वंदना मंगलाचरण और व्यास पीठ के पूजन के साथ प्रारंभ की उन्होंने शिव पुराण के महत्व और कथा सुनने के नियमों को उसके महत्व का विस्तार से वर्णन किया पूज्य संतोष सागर महाराज जी ने कहा कि पुराण शब्द का अर्थ है जो कभी पुराना नहीं पड़े जो हमेशा नया रहे 34000 श्लोक से शिव पुराण का आरंभ होता है प्रथम दिन कथा संकल्प के साथ सुनी जाती है ताकि शिव का आशीर्वाद और कृपा मनुष्य पर बनी रहे कलयुग में लोगों की बुद्धि आसुरी हो जाती है शिव पुराण कथा सुनने मात्र से मनुष्य में आसुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती और जीवन को सद्गुणों के साथ एक नई दिशा मिलती हे । कार्यक्रम से जुड़े किशनजी ,गोपाल कुमावत , मनोज जोशी , वेद प्रकाश , गोपाल भेरू , राजू कुमावत सहित पूरी टीम ने भक्तों की सेवा में लगे रहे ।