
सीएपीएफ परीक्षा में भूसहर के अभय बने सहायक कमांडेंट
#प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के भूसहर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)-2025 परीक्षा में सहायक कमांडेंट पद पर हुआ है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 191वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। परिजनों ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पहले वे सीडीएस, एएफसीएटी और एनडीए समेत विभिन्न रक्षा सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी कर चुके हैं तथा विभिन्न आयोगों के 10 साक्षात्कार में शामिल हो चुके हैं। लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता मिली।
अभय की सफलता की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अभय की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #Pratapgarh #Patti #CAPF2025 #UPSC #AssistantCommandant #SuccessStory #Bhusahar #ProudMoment #PratapgarhNews #RohitJaiswal