Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

अहले सुबह अचानक धधकी आग, देखते ही देखते घर हुआ राख, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा। बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 स्थित पूर्व टोला में अहले सुबह अचानक आग लगने से एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय गृहस्वामी ज्ञानुद्दीन मियां, पिता स्वर्गीय राजिउद्दीन मियां समेत परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। गृहस्वामी ने बताया कि परिवार के लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था और आशियाना जलकर राख में तब्दील हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी इम्तेयाज अहमद तथा डॉ. सुरुरुद्दीन मौके पर पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।वहीं, अंचलाधिकारी डॉ. डॉली कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी उमेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। उनके द्वारा क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Bagaha, West Champaran | Aug 13, 2026