Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

प्रैस नोट दलीप जरयाल के प्रथम भजन “मैया तेरे का” का विमोचन 15 अगस्त 2026 को लोकगायक दलीप जरयाल के प्रथम भजन “मैया तेरे "का विधिवत विमोचन किया गया श्री पीयूष राज जी ने किया। यह भजन खुंडी माता महाकाली को समर्पित है और माता की आस्था एवं भक्ति पर आधारित है। विशेष रूप से 18 अगस्त, मंगलवार को होने वाली खुंडी माता महाकाली की पवित्र जातर के अवसर पर यह भजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आस्था का संदेश लेकर आया है। इस भजन को दलीप जरयाल ने अपनी पत्नी पूजा जरयाल के साथ मिलकर स्वर दिया है। भजन का संगीत अंकित आशीष ने तैयार किया है, जबकि इसकी DOP (Director of Photography) पंकज भारद्वाज हैं। दलीप जरयाल का यह पहला भजन है। इससे पहले उनका चंबियाली लोकगीत “चम्बे दियां धारा” श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा और लोगों से भरपूर प्यार एवं सराहना मिली। चंबियाली लोक संस्कृति को अपनी आवाज़ के माध्यम से आगे बढ़ाने के बाद अब दलीप जरयाल ने भक्ति संगीत के क्षेत्र में भी अपनी नई शुरुआत की है। “मैया तेरे का” के माध्यम से दलीप जरयाल और पूजा जरयाल ने खुंडी माता महाकाली के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को सुरों में पिरोने का प्रयास किया है। आशा है कि माता रानी का आशीर्वाद इस भजन पर बना रहेगा और श्रोता इसे भी उसी प्यार और स्नेह से स्वीकार करेंगे। जय माता दी। 🙏 दलीप जरयाल

Chamba, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS