Public App Logo
स्पिक मैके के नेतृत्व में जिले के सरकारी स्कूलों में 17 से 23 अगस्त तक होगी कुचिपुड़ी की कार्यशालाएं। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। स्पिक मैके के तत्वावधान में आयोजित कुचिपुड़ी की कार्यशालाएं सोमवार 17 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित है। यह सिर्फ राजकीय विद्यालयों में निशुल्क होती है। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे.पी. भटनागर ने बताया कि सोमवार 17 अगस्त को प्रातः 8 बजे पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरडी में होगी। दूसरी प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालमपुरा में 9.15 बजे से होगी। - Chittaurgarh News