Public App Logo
पांवटा की फैक्ट्री का अमानवीय चेहरा: एक मज़दूर को अस्पताल ले जाने की बजाय घर फेंक आया कंपनी प्रबंधन ====== श्यामलाल पुंडीर संपादक देश की आवाज (9418059999) ====== पांवटा साहिब: पांवटा साहिब एक कंपनी में एक मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। हैरानी की बात ये है कि मजदूर को अस्पताल ले जाने की बजाय कंपनी के लोग उसे घर छोड़ गए और जब तक 108 के माध्यम से इलाज हो पाता मजदूर की मौत हो गई। मृतक की बहू निशा ने बताया कि उनके ससुर ब्राजा टायर कंपनी में काम करते थे। वीरवार को 5:00 बजे के करीब कंपनी के तीन लोग आए और रेशम सिंह को घर छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि कंपनी के लोगों ने उन्हें बताया था कि सुबह 10:00 बजे से ही रेशम सिंह की तबीयत खराब थी। और कंपनी परिसर में ही उन्हें आराम करने के लिए बिठाया गया था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते रेशम सिंह को इलाज मिल जाता तो उनकी मौत नहीं होती उन्होंने पूरा का पूरा लापरवाही का मामला बताया है और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी और बेहड़े वाला गांव के लोगों में भी रोष है उन्होंने कहा कि जब कंपनी में 10:00 बजे के करीब रेशम सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी तो कंपनी प्रबंधन को चाहिए था कि वह उसे अस्पताल ले जाते इलाज करवाते और परिवार को इसकी सूचना देते लेकिन BRAZA कंपनी ने बेहद असंवेदनशील और लापरवाही बरती। कंपनी प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। #एक्सीडेंट - Ronhat News