Public App Logo
ओसियां में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश तीनों राजकीय महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, स्थानीय लोगों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा ओसियां। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को ओसियां में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। शहीद गोरखराम वीरचक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में तीनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक मूलचंद धायल ने बताया कि रैली में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों के साथ स्थानीय जनसमुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार परिहार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित किया। - Osian News