पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी राहत - ई-स्कूटर पर मिलेगा 40 हजार तक अनुदान
शिवपुरी- मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए "ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024" शुरू की गई है। योजना के तहत मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 40,000 रुपये निर्धारित है।
योजना का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षित और किफायती आवागमन की सुविधा देना है, ताकि उन्हें काम पर आने-जाने में कम खर्च करना पड़े। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण-अनुकूल होने के कारण प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा।
मंडल ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अपने निकटतम श्रम कार्यालय या सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त करें। इच्छुक श्रमिक वहां जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।