Public App Logo
दिल्ली में 13 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा मुजरिम सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक पैरोल खत्म होने पर वापस तिहाड़ जेल पहुंच गया है। पैरोल मिलने पर सलीम कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था, लेकिन समय कम होने और पैरोल की मियाद न बढ़ने की वजह से वह बिना कांवड़ लिए ही वापस लौट आया। ​सलीम का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह करीब 25 सालों (ढाई दशक) तक दिल्ली पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गाजियाबाद में छिपा रहा था। गाजियाबाद में उस पर हुए एक जानलेवा हमले के बाद ही उसका पर्दाफाश हुआ और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकी थी। - Balrampur News