
सरपंचों की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिला पंचायत प्रतिनिधि मंडल, विधायक फुन्देलाल मार्को भी रहे मौजूद
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की गरिमामयी उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर सरपंचों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
प्रतिनिधि मंडल ने सरकार द्वारा सरपंचों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये आकस्मिक निधि के रूप में खर्च करने का अधिकार देने की घोषणा के बावजूद राशि पंचायतों के खातों में नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा सरपंचों को 25 लाख रुपये तक के कार्य कराने का अधिकार देने की घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी रखी गई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, ग्राम पंचायतों को पर्याप्त अधिकार एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग रखी। मनरेगा में काम की उपलब्धता कम होने से ग्रामीण एवं कृषक मजदूरों के पलायन का मुद्दा भी सामने रखा गया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए इन विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई के लिए चर्चा करने का आश्वासन दिया।
#FundeLalMarko #Pushprajgarh #Anuppur #PanchayatiRaj #BSP24News