अनूपपुर में सड़क पर क्यों उतरे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा?
बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बैंकिंग सुविधाओं को लेकर 10 सूत्रीय मांग
पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत खाटी में बैगा बस्तियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर पंचायत के सरपंच भद्दर सिंह नेटी ने कलेक्टर अनूपपुर को 10 सूत्रीय मांगों का आवेदन सौंपा।
मांगों में बैगा बस्तियों में विद्युतीकरण, करीब 10 किलोमीटर विभिन्न मार्गों का निर्माण, एसटी बालक छात्रावास, खेल मैदान और सरकारी बैंक की सुविधा प्रमुख हैं।
सबसे अहम मांगों में वर्ष 2023 से बनकर तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को शुरू कराने की मांग भी शामिल है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब सवाल है—विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की बात के बीच बैगा बस्तियों को इन बुनियादी सुविधाओं के लिए आवेदन क्यों देना पड़ रहा है?
#अनूपपुर #पुष्पराजगढ़ #बैगा #Anuppur #Pushprajgarh
Pushparajgarh, Anuppur | Sep 30, 2026