
बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल बड़े रमना मैदान की तस्वीर बदलने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने रमना मैदान के जीर्णोद्धार कार्य के लिए करीब 2.26 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद बड़े रमना मैदान को बेहतर नागरिक सुविधाओं और आकर्षक स्वरूप के साथ विकसित किए जाने की उम्मीद है। महापौर ने बताया कि नगर निगम से जारी निविदा के अनुसार रमना मैदान के जीर्णोद्धार और खेल सुविधाओं के विस्तार कार्य की प्राक्कलित राशि 2,26,56,892 रुपये निर्धारित की गई है। कार्य को पूरा करने की समय सीमा नौ माह रखी गई है। निविदा में भाग लेने वाले संवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित है। वहीं 17 अगस्त को दोपहर एक बजे प्री-बिड बैठक होगी। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त शाम तीन बजे तक है। तकनीकी बिड 25 अगस्त को सुबह 11 बजे खोली जाएगी। निगम की इस पहल से शहर के बीचों बीच स्थित रमना मैदान के आधुनिक खेल सुविधाओं के व्यवस्थित और ढांचागत विकास की जिलाभर के खिलाड़ियों की इच्छा और वर्षों की मांग का कार्यरूप लेना सुनिश्चित हो गया है। महापौर सिकारिया ने कहा कि ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ अन्यान्य खेल सुविधाओं के प्राप्त होने से शहरवासियों के लिए बनने वाले वाकिंग ट्रैक पर मोर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए बेहतर और खुले वातावरण वाले सार्वजनिक स्थल के रूप इसकी पुनर्प्रतिष्ठा मिलने लग जाएगी
#champaran24news #BreakingNews #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #Bankipur #jansuraj