
शोएब अहमद बने दर्जा राज्य मंत्री,शोएब को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बनाया।
सोएब अहमद पहले समाजवादी पार्टी में पदाधिकारी थे।
28 सितंबर को पूर्वाह्न में ग्रहण किया पदभार, शासन के आदेश के अनुपालन में हुई नियुक्ति
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर शोएब अहमद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 28 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न में परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।
कार्यभार प्रमाणक के अनुसार, उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में शोएब अहमद को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के आदेश संख्या 593 (1)/14/1/1/XXI/2026 सीएक्स, देहरादून, दिनांक 25 सितंबर 2026 के अनुपालन में उन्होंने 28 सितंबर को परिषद में पदभार ग्रहण किया।
कार्यभार प्रमाणक पर शोएब अहमद, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के हस्ताक्षर हैं। प्रमाणक को विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते ने प्रतिहस्ताक्षरित किया है।
शोएब अहमद इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद प्रदेश प्रमुख महासचिव के रूप में उनकी पूर्व जिम्मेदारी भी समाप्त हो गई थी।
अब उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में शोएब अहमद को नई जिम्मेदारी मिली है। शासन के आदेश के बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिषद में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।