नैनीताल: कैंची धाम में आस्था के साथ बढ़ी चुनौती! भीड़ के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदली ट्रैफिक व्यवस्था,वापसी के लिए वन-वे ट्रैफिक
कल धक्का-मुक्की और अव्यवस्था, आज कतार में दर्शन—कैंची धाम में बदली तस्वीर
लंबे वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिनों में करीब 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला।आज श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं। पर्यटक वाहनों की एंट्री रोकी गई है और पार्किंग से शटल सेवा के जरिए श्रद्धालुओं को कैंची धाम पहुंचाया जा रहा है। वापसी के लिए वन-वे ट्रैफिक लागू है।
#AwaazIndiaDigital #Uttarakhand #KainchiDham #NeemKaroliBaba #Nainital #UttarakhandNews #KainchiDhamNews #AwaazIndia