Public App Logo
पुलिस की इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम द्वारा ऑटो मे छूटे यात्री के बैग को सकुशल बरामद अलीगढ़ घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.08.2026 को आवेदक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी बेटी दिनांक 14.08.2026 को सारसौल चौराहे से कंम्पनी बाग की तरफ ऑटो से जा रही थी, कंम्पनी बाग चौराहे पर उतरते समय बैग ऑटो में छूट गया और काफी प्रयास के बाद भी ऑटो नही मिला। पुलिस कार्यवाही- इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा जिस ऑटो में आवेदक की बेटी का बैग छूटा था, उस ऑटो चालक की पहचान कर जानकारी करते हुए, ऑटो चालक को बैग सहित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बुलाकर बैग को बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। *आवेदक द्वारा अपना बैग वापस मिलने पर अलीगढ़ पुलिस का धन्यवाद कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।* - Koil News