#Balrampur ! #SP_का_बड़ा_एक्शन! गणेश विसर्जन ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, सिपाही निलंबित...
#बलरामपुर। भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने थाना पचपेड़वा में तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज की ड्यूटी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान लगाई गई थी। आरोप है कि वह महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही उनके कार्य आचरण और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने की बात सामने आई।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मुख्य आरक्षी के विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
#balrampurpolice #balrampur #spbalrampur