बाँदा पुलिस ने नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
आगामी नवरात्र मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार द्वारा थाना गिरवां क्षेत्र स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
इस दौरान मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बाँदा पुलिस द्वारा नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#BandaPolice #PraveenKumar #PalashBansal #NavratriMela #FootPatrolling
Banda, Banda | Sep 29, 2026