Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस मदन मोहन शर्मा रहे मुख्यतिथि, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार वितरण समारोह सफल संपन्न देशआदेश पांवटा साहिब । *द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, C/o द प्लेनेट एजुकेशन सोसायटी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस* बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र तथा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि जिला सिरमौर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी मदन मोहन शर्मा* रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर *डॉ. अनिल कुमार शर्मा , अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,* के मार्गदर्शन में संस्थान के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें स्वागत गीत, गिद्धा एवं हिमाचली नाटी प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग से भर दिया। इस अवसर पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हर्ष कुमार, असिस्टेंट मैनेजर,* द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, स्किल डेवलपमेंट एवं स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम, रोजगार के बदलते अवसरों तथा एंटरप्रेन्योरशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अपने कौशल को विकसित करने तथा भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। *मुख्य अतिथि मदन मोहन शर्मा * ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास एवं प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत, कौशल विकास, सकारात्मक सोच एवं राष्ट्रहित को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर *डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक*, ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को उनके योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने संस्थान की भविष्य की योजनाओं, कौशल विकास पहलों, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के समापन पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले *वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित* की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मामराज शर्मा, सेक्रेटरी, द प्लेनेट एजुकेशन सोसायटी, शिशु पाल चौहान शाखा प्रबंधक व सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 15, 2026

MORE NEWS