माकपा बीकानेर जिले में निकाय चुनाव लड़ेगी !
बीकानेर, 16 अगस्त! मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी बीकानेर नगर निगम व निकाय चुनाव में पूरी ताकत से भाग लेगी, माकपा के जिला सचिव एडवोकेट सुन्दर बेनीवाल ने बताया कि माकपा बीकानेर जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति व नगर पालिका चुनावों में भाग लेगी, माकपा के बीकानेर शहर सचिव एडवोकेट बजरंग छींपा ने कहा कि हमारी पार्टी ने पुरे देश में व जिले में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लगातार जनता के मुद्दों को उठाया है पार्टी बीकानेर नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार उतारकर अपनी भागीदारी निभाएगी, माकपा नेता पूर्व विधायक कॉम गिरधारी महिया ने कहा है कि हमारी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनावों में जाएगी और बीकानेर में सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और स्वास्थ्य के मुद्दों को प्रमुखता से रखकर जनमुद्दों पर चुनाव लड़ा जायेगा !