आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय परिसर से हुआ जो अरंडा सरकारी अस्पताल होते हुए एम एच नगर थाना हसनपुरा, डाकघर हसनपुरा पहुंचा।जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।कार्यक्रम में प्रधान सहायक सेराज अहमद, कार्यपालक सहायक विजय कुमार, पंचायत सचिव सुमन प्रसाद, अनुवादक नदीम अली, विकास मित्र राजेश राम, बसंत राम, ललन राम आदि सहित अन्य कर्मी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा,सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।