हिमाचल पुलिस ने हासिल किया देश में पहला स्थान, 4 मिनट 4 सेकंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स
हिमाचल प्रदेश। इमरजेंसी में त्वरित मदद पहुंचाने के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की ऑल इंडिया ईआरएसएस-112 रिस्पॉन्स टाइम रैंकिंग में हिमाचल सबसे तेज इमरजेंसी रिस्पॉन्स देने वाला राज्य रहा।
पिछले 30 दिनों में प्रदेश में ईआरएसएस-112 से जुड़ी घटनाओं पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 4 मिनट 4 सेकंड दर्ज किया गया। खास बात यह है कि नवंबर 2025 तक इसी रैंकिंग में हिमाचल पुलिस 34वें स्थान पर थी।
इसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम में किए गए सुधारों के चलते प्रदेश की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ। अब हिमाचल पुलिस देशभर में पहले स्थान पर पहुंच गई है।