
पुलिस थाना मानटाउन द्वारा अशोका इलेक्ट्रिकल्स में लाखों के माल की चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार व बिजली के उपकरण जप्तः-
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एंव अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजयसिंह व राजेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में प्रकरण संख्या 270/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस मे बजरिया स्थित अशोका इलेक्ट्रिकल्स दुकान के गोदाम से रखे लाखो के सामान की चोरी करने वाले आरोपी हनुमान पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद उम्र 37 साल निवासी नीम चोकी सतीश पट्रोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर थाना कोतवाली स०मा० को बाद अनुसंधान थाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हनुमान से अशोका इलेक्ट्रीकल्स चोरी किये गये बिजली के उपकरणो को जप्त किया गया।
घटना विवरण- दिनांक 13 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 10:15 बजे, हनुमान सैनी ने एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत ऊपर प्रथम मंजिल स्थित स्टॉक रूम की चाबी बिना ताला लगाए व्यापारी को सौंप दी। तत्पश्चात वह पड़ोसी महेश ब्रज के मकान की सीढ़ियों से चढ़कर दुकान की छत पर पहुँचा और स्टॉक रूम में प्रवेश कर गया। इमारत से उतरते समय पड़ोसियों ने उसे देख लिया और तुरंत व्यापारी को सूचना दी। व्यापारी मनोज कुमार गोयल और उनके बड़े भाई अशोक गोयल ने मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को धर दबोचा। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हनुमान को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हनुमान सैनी पिछले 6 सालों से दुकान पर कार्यरत था। दुकान व गोदाम के ताले लगाने की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। दिनांक 14-8-2026 को परिवादी मनोज कुमार गोयल (पुत्र श्री प्रहलाद राय गोयल, निवासी 40, इंद्रा कॉलोनी, टोंक रोड, बजरिया) ने मानटाउन थाने में लिखित तहरीर पेश की गई जिस प्रकरण संख्या 270/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस मे पंजीबद्ध किया गया। हनुमान पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद उम्र 37 साल निवासी नीम चोकी सतीश पट्रोल पम्प के पास शहर सवाई माधोपुर थाना कोतवाली स०मा० को बाद अनुसंधान थाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हनुमान से अशोका इलेक्ट्रीकल्स चोरी किये गये बिजली के उपकरणो को जप्त किया गया।