Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सफलता की कहानी: जैविक खेती और फसल विविधीकरण से आत्मनिर्भरता की राह पर कृषक तुलसीराम कुशवाह .. विदिशा जिले में नटेरन विकासखंड के ग्राम गुरोद के कृषक श्री तुलसीराम/मोहनलाल कुशवाह ने 40 वर्षों के कृषि अनुभव, जैविक खाद के उपयोग और फसल विविधीकरण को अपनाकर खेती को बनाया लाभकारी एवं टिकाऊ व्यवसाय स्थापित किया है। मेहनत, अनुभव और खेती में निरंतर नए प्रयोग करने की इच्छाशक्ति यदि साथ हो तो कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समृद्धि का मजबूत माध्यम बन सकती है। विकासखंड नटेरन के ग्राम गुरोद के कृषक श्री तुलसीराम/मोहनलाल कुशवाह की सफलता की कहानी इसका प्रेरणादायक उदाहरण है। लगभग चार दशकों से खेती कर रहे श्री कुशवाह ने पारंपरिक कृषि अनुभव को आधुनिक सोच और जैविक पद्धतियों से जोड़ते हुए अपनी खेती को विविध एवं टिकाऊ स्वरूप प्रदान किया है। कृषक के पास कुल 10 बीघा कृषि भूमि है। इसमें वे 4 बीघा में जैविक सब्जी उत्पादन तथा 6 बीघा में ब्लैकबोल्ड किस्म की सोयाबीन की खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही रबी मौसम में उन्होंने गेहूं की 1544 किस्म की उन्नत खेती की। इस प्रकार खरीफ और रबी दोनों मौसमों में भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए वे कृषि से आय के विभिन्न स्रोत विकसित कर रहे हैं। 4 बीघा में विविध जैविक सब्जी उत्पादन - श्री तुलसीराम कुशवाह अपनी 4 बीघा भूमि में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन जैविक तरीके से कर रहे हैं। उनके खेत में बैंगन, मिर्ची, पालक/पाला, धनिया, गिलकी, भिंडी, ककड़ी और चुकंदर जैसी विविध सब्जियां उगाई जा रही हैं। सब्जी उत्पादन में कृषक का विशेष जोर रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम करने और खेत एवं घर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर है। वे मुख्य रूप से गोबर की खाद यानी FYM का उपयोग करते हैं। इस पद्धति से खेती की लागत को नियंत्रित करने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और खेत के स्वास्थ्य को बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। विविध सब्जियों की खेती से उन्हें अलग-अलग समय पर उत्पादन प्राप्त होता है, जिससे नियमित आय के अवसर भी बनते हैं। फसल विविधीकरण के माध्यम से एक ही फसल पर निर्भरता कम होती है और कृषि जोखिम को भी संतुलित करने में मदद मिलती है। 6 बीघा में ब्लैकबोल्ड सोयाबीन की खेती - कुल 10 बीघा कृषि क्षेत्र में से श्री कुशवाह ने 6 बीघा में ब्लैकबोल्ड किस्म की सोयाबीन लगाई है। सोयाबीन क्षेत्र की प्रमुख खरीफ फसलों में शामिल है और कृषक ने सब्जी उत्पादन के साथ इसे जोड़कर अपनी कृषि व्यवस्था को अधिक संतुलित बनाया है। क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री संगम रघुवंशी द्वारा कृषक को समय-समय पर कृषि संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए जा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और अपने अनुभव के आधार पर कृषक फसल प्रबंधन की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं। रबी में गेहूं की उन्नत खेती से वर्षभर खेत का उपयोग - वर्ष 2025 की खरीफ फसल के बाद कृषक द्वारा खेत में गेहूं की 1544 किस्म की खेती की गई। प्राकृतिक खाद के उपयोग के साथ गेहूं का अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ। खरीफ और रबी दोनों मौसमों में फसल लेने की व्यवस्था से कृषक अपने कृषि क्षेत्र का वर्षभर बेहतर उपयोग कर रहे हैं। यह मॉडल यह दर्शाता है कि उपलब्ध भूमि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग कर किसान अलग-अलग मौसमों में विभिन्न फसलों से आय प्राप्त कर सकता है। घर पर तैयार गोबर की खाद बनी जैविक खेती का आधार - श्री तुलसीराम कुशवाह की खेती की खास विशेषता यह है कि वे गोबर की खाद बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही तैयार करते हैं। घर पर उपलब्ध गोबर एवं जैविक अवशेषों का उपयोग कर खाद तैयार की जाती है और पर्याप्त रूप से सड़ी-गली खाद को खेत में डाला जाता है। इससे बाहरी कृषि आदानों पर निर्भरता कम करने और खेती की लागत को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। साथ ही जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी में जैविक पदार्थ बनाए रखने, उसकी संरचना और जलधारण क्षमता को बेहतर रखने में मदद मिलती है। विशेष रूप से सब्जी उत्पादन में FYM के उपयोग से कृषक बैंगन, मिर्ची, पालक/पाला, धनिया, गिलकी, भिंडी, ककड़ी और चुकंदर जैसी फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इस तरह घर पर तैयार गोबर की खाद उनके लिए केवल खाद नहीं, बल्कि कम लागत, संसाधन पुनर्चक्रण और टिकाऊ कृषि का महत्वपूर्ण आधार बन गई है। “घर का गोबर खेत की खाद, कम लागत में बेहतर उत्पादन—यही है प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग की मिसाल।” 40 वर्षों का अनुभव और नई सोच बना सफलता का आधार श्री तुलसीराम कुशवाह की सफलता के पीछे लगभग 40 वर्षों का कृषि अनुभव, कठिन परिश्रम, जैविक खेती के प्रति विश्वास, फसल विविधीकरण और स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग प्रमुख आधार हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि किसान अपने अनुभव को आधुनिक कृषि सोच के साथ जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना सकते हैं। एक ओर जहां विविध सब्जी उत्पादन से अलग-अलग समय पर आय का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सोयाबीन और गेहूं जैसी प्रमुख फसलों के माध्यम से कृषि आय को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेरणादायक संदेश - कृषक श्री तुलसीराम/मोहनलाल कुशवाह की खेती आसपास के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि खेती में विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग और लगातार सीखने की प्रवृत्ति अपनाकर किसान अपनी कृषि व्यवस्था को अधिक टिकाऊ एवं आत्मनिर्भर बना सकते हैं। “मेहनत, मिट्टी पर विश्वास और खेती में विविधता—यही है सफलता की पहचान।” #vidisha

MORE NEWS

राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
..
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी।
     
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
     
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओलंपस हाई स्कूल को 7 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवांकुर विद्यापीठ, गंजबासौदा को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय, बरूईपुरा, विदिशा को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #vidisha #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #singing

राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह .. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओलंपस हाई स्कूल को 7 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवांकुर विद्यापीठ, गंजबासौदा को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय, बरूईपुरा, विदिशा को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #vidisha #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #singing

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

पीएम पोषण शक्ति निर्माण सहभोज किया
..
प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कक्षा चैथी की छात्रा कुमारी कशिश सेन को पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में खाना खिलाकर शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ कक्षा चैथी की कुमारी चंद्रा साहू ने भी पीएम पोषण शक्ति निर्माण तहत आयोजित सहभोज में बच्चो के साथ शामिल होकर सहभोज किया है। #vidisha

पीएम पोषण शक्ति निर्माण सहभोज किया .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कक्षा चैथी की छात्रा कुमारी कशिश सेन को पीएम पोषण शक्ति निर्माण के तहत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में खाना खिलाकर शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के साथ कक्षा चैथी की कुमारी चंद्रा साहू ने भी पीएम पोषण शक्ति निर्माण तहत आयोजित सहभोज में बच्चो के साथ शामिल होकर सहभोज किया है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

शहीदो की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि 
..
प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने शहीद ज्योति स्तंभ पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी शहीदो की स्मृति में शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

शहीदो की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि .. प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन ने शहीद ज्योति स्तंभ पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी शहीदो की स्मृति में शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
..
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। नीमताल पर सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण .. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की। नीमताल पर सम्पन्न हुए उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए
..
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव उद्बोधन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व खण्ड स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर देखा सुना गया है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना।
     
जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विदिशा जिले के विकास उपलब्धियों का से संदेश वाचन के माध्यम से दिया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। 
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम -
 
जिले की तीन शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमंे सांदीपनी स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों द्वारा आज तिरंगे..........., एमएलबी स्कूल की छात्राओं के द्वारा ‘‘आकाश छू ले आजाद रहे तिरंगा............ और अंत में साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य ‘‘ हे जन्म भूूमि भारत.....’’ उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत देश की एकता अखण्डता को रेखांकित करने वाला मंचन चित्रण प्रस्तुत किया गया है। 

शौर्या दल -
 
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शौर्या दल ने भी मार्चपास्ट मंे शामिल होकर सहभागिता निभाई है वहीं पुलिस बैंड दल व वात्सल्य स्कूल बैड दल ने परेड में शामिल होकर  देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। 

मीसाबंदी, परिजन सम्मानित -
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर  शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। 

पुरस्कृत -
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सामूहिक रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। 
 
गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोेशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन सहित जिले के 96 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। 
 
जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। #vidisha

प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए .. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव उद्बोधन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला व खण्ड स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर देखा सुना गया है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना। जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विदिशा जिले के विकास उपलब्धियों का से संदेश वाचन के माध्यम से दिया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम - जिले की तीन शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमंे सांदीपनी स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों द्वारा आज तिरंगे..........., एमएलबी स्कूल की छात्राओं के द्वारा ‘‘आकाश छू ले आजाद रहे तिरंगा............ और अंत में साकेत एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक लोक नृत्य ‘‘ हे जन्म भूूमि भारत.....’’ उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत देश की एकता अखण्डता को रेखांकित करने वाला मंचन चित्रण प्रस्तुत किया गया है। शौर्या दल - स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शौर्या दल ने भी मार्चपास्ट मंे शामिल होकर सहभागिता निभाई है वहीं पुलिस बैंड दल व वात्सल्य स्कूल बैड दल ने परेड में शामिल होकर देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मीसाबंदी, परिजन सम्मानित - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। पुरस्कृत - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने सामूहिक रूप से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोेशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन सहित जिले के 96 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डलाधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026