अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध सेवा आश्रम में विविध कार्यक्रम
👇👇👇👇👇
बोकारो : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत–बोकारो, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वृद्ध सेवा आश्रम, चास में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।
कार्यक्रम में कहानी वाचन भी हुआ। वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव और प्रेरक प्रसंग साझा किए। युवाओं ने उनसे संवाद कर उनके जीवन संघर्षों एवं विचारों को जाना।
मेरा युवा भारत–बोकारो ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार सहित कनक कुमार, विक्रम कुमार, राजेश घोंसला, अनीश कुमार, प्रशांत कुमार एवं विजय कुमार मौजूद रहे।
Chas, Bokaro | Oct 1, 2026