बोकारो में गांधी जयंती पर डीसी-एसपी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन 🇮🇳
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बोकारो के सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डीसी ने लोगों से गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को अपनाने तथा खादी के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। इसके बाद अधिकारियों ने खादी भवन में गांधीजी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए।
सेक्टर-6 में अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीसी ने शास्त्री जी की सादगी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
एसपी नाथू सिंह मीणा ने शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद करते हुए युवाओं से देश और समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि पद को विशेषाधिकार नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए।
इस दौरान अधिकारियों ने स्कूली बच्चों से संवाद कर उन्हें गांधी और शास्त्री जी के विचारों एवं आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #bokaro #Jharkhand #MahatmaGandhi #JaiJawanJaiKisan #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Oct 2, 2026