☑️सांदीपनि विद्यालय करकेली में स्वरूचि भोज का हुआ आयोजन
☑️जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया भोज
☑️ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विद्यालयों में स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय करकेली में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ भोजन किया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किए तदुपरांत भोजन मंत्र के वाचन के साथ सभी ने स्वरूचि भोज किया । कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह , डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बरकडे सहित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया