#kullu खराहल घाटी के बंदल गांव के विनोद ठाकुर JBT में चयनित प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया
विनोद ठाकुर ने JBT Commission की परीक्षा में प्रदेशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गाँव और पूरी खराहल घाटी का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। एक छोटे से गाँव से निकलकर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विनोद ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि के लिए देसी चैनल कुल्लू की ओर से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
ईश्वर से कामना है कि उनका आने वाला शिक्षक जीवन भी सफलता, सम्मान और उपलब्धियों से भरा रहे।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Aug 16, 2026