Public App Logo
बिहार पुलिस का जवान शादी से किया इनकार तो 250 किलोमीटर दूर पहुंची लड़की, मंदिर में कराई गई शादी The silence media news औरंगाबाद- यह कहानी है प्रेम संबंध, धोखा और फिर लड़की के संघर्ष की। अपनी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका का, जिसने 250 किलोमीटर का सफर कर आखिरकार प्रेमी से ऑन द स्पॉट शादी कर ही ली। लड़का बिहार पुलिस में तैनात है जो कि लड़की के साथ पढ़ता था। इसी बीच लड़के की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। नौकरी लगते ही लड़का शादी से मुकर गया। जिसके बाद लड़की समस्तीपुर से 250 किलोमीटर का सफर कर औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के एरकी उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पहुंची। जहां विवाद के बाद आखिरकार शादी सम्पन्न हुआ। दोनों समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर एरका उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़की ड्यूटी कर रहे सिपाही से उलझ गई। हल्ला हंगामा के बीच काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मामला पता करने पर पता चला कि लड़की समस्तीपुर की है और कार्यरत सिपाही अंकेश कुमार की प्रेमिका है। जो कि अपने प्रेमी से अचानक शादी करने 250 किलोमीटर का सफर तय करके आई है। इसी दौरान चेकपोस्ट पर हो रहे विवाद को देखने पहुंचे लोगों में से एक ने 112 नम्बर कॉल कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। जहां पूछताछ के क्रम में पता चला कि अंकेश और पूजा का सम्बंध 4 साल पुराना है। तब अंकेश की नौकरी नहीं लगी थी। नौकरी लगते ही अंकेश बदल गया और उसकी शादी भी कहीं और तय कर दी गई। इसी बात की सूचना मिलते ही पूजा कुमारी आनन फानन में औरंगाबाद पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने दोनों की स्थानीय सतबहिनी मंदिर में शादी करवा दी। इस सम्बंध में प्रेमिका पूजा कुमारी ने बताया कि स्कूल के दिनों में ही उसकी अंकेश से मुलाकात हुई थी। वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया था। लेकिन अंकेश लगातार उसपर दबाव बनाकर राजी कर लिया था। सिपाही दूसरी जगह कर रहा था शादी पूजा ने बताया कि करीब तीन साल पहले अंकेश कुमार का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया था। नौकरी मिलने के बाद मुलाकात कम हो गई लेकिन फोन पर वे दोनों हर दिन सम्पर्क पर ही रहते थे। इस दौरान पूजा के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। मौका देखकर उसने अपने घरवालों को अंकेश के बारे में बताया। पूजा के परिजन जब अंकेश से शादी को राजी हो गए तब पूजा ने अंकेश से अपनी शादी की बात की। शादी की बात सुनते ही अंकेश भड़क गया। उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। अंकेश के जवाब से पूजा कुमारी आहत हो गई हिम्मत नहीं हारी। कारण पता करने में जुट गई आखिर क्यों अंकेश उससे शादी से इनकार कर रहा है। तब उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकारी मिलते ही वह अपने घरवालों को बिना बताए ही समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के अंबा पहुंच गई। इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों की मौजूदगी और सहमति से स्थानीय सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में शादी करा दी गई है। दहेज का लालच हारा, सच्चा प्यार जीता इस पूरे घटनाक्रम को देखा जाए तो समाज में सरकारी नौकरी का क्रेज और मोटा दहेज मिलने का लालच कारण नजर आया। हालांकि स्थानीय थाना प्रभारी के सूझ बूझ और परिजनों की आपसी सहमति से एक मासूम प्रेम कहानी जीत हुई। दोनों प्रेमी प्रेमिका शादी करके दांपत्य जीवन में बंध गए हैं। #thesilencemedianews #aurangabad #kutumba #अम्बा #erkapost #samastipur - Obra News