Public App Logo
शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की रोहतास डेयरी परियोजना में प्रतिदिन 30 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक दुग्ध चूर्ण यानी मिल्क पाउडर संयंत्र के निर्माण कार्य का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर परियोजना की शुरुआत की। राज्य सरकार की योजना के तहत प्रस्तावित यह प्लांट शाहाबाद क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। - Kargahar News