निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली व SIR को लेकर झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन
👇👇👇👇👇
बोकारो प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला व बोकारो महानगर कमेटी की ओर से सोमवार को बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई। झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है। निष्पक्ष, पारदर्शी व विश्वसनीय चुनावी व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्टता जरूरी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
Chas, Bokaro | Sep 29, 2026