देवनारायण मंदिर में चोरी का 18 घंटे में खुलासा...
बोरदा वासियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान...
मंदसौर। जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र की भेसोदामंडी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही और मुस्तैदी का परिचय देते हुए देवनारायण मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस टीम ने महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
इस त्वरित कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी व पुलिस टीम ने अपनी सूझबूझ और सटीक जांच के जरिए मात्र 18 घंटे में ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।
बोरदा निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए चौकी प्रभारी धर्मेश यादव एवं उनकी पुलिस टीम को पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत होता....
पुलिस की सतर्कता से गांव में सुरक्षा का माहौल। कानून की रक्षा करने वाले इतनी मुस्तैदी से काम करते हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। यह कार्रवाई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है....