फरार अपराधी चंदन उर्फ टिटु धमाका पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित
लखीसराय। लखीसराय पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए एक अपराधी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चंदन कुमार उर्फ टिटु धमाका, पिता-बबन सिंह, निवासी जैतपुर, थाना-बड़हिया, जिला लखीसराय, विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित है।
पुलिस के मुताबिक चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह अभी तक फरार है। उसके खिलाफ कुल 13 कांडों में संलिप्तता बताई गई है।
लखीसराय पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उक्त फरार अपराधी की गिरफ्तारी में सूचना या सहयोग देने वाले पुलिसकर्मी अथवा नागरिक को 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुलिस की ओर से जारी आदेश 31 जुलाई 2026 से प्रभावी है और इसकी वैधता अगले दो वर्षों तक रहेगी।
पुलिस ने आम लोगों से फरार अपराधी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।