
चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, दिलीपपुर पुलिस ने बाजार के पास से दबोचा
न्यायालय से जारी वारंट पर 50 वर्षीय धीरेन्द्र श्रीवास्तव की गिरफ्तारी
#प्रतापगढ़। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दिलीपपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिलीपपुर बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं न्यायालय से वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक आशु कुमार ने कांस्टेबल जगदीश के साथ क्षेत्र में जांच एवं वांछित-वारंटियों की तलाश की। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धीरेन्द्र श्रीवास्तव (करीब 50 वर्ष), पुत्र मातादीन, निवासी कोठीयाही, थाना दिलीपपुर, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 936/118, धारा 138 एनआई एक्ट, थाना कोतवाली नगर से संबंधित है। इस मामले में अपर सिविल जज (जू0डी0), कक्ष संख्या-22, प्रतापगढ़ के न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद दिलीपपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशु कुमार और कांस्टेबल जगदीश शामिल रहे।
दिलीपपुर पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
#Pratpagarh #pratapgarh #pratapgarhup72 #CHEQUE #baunse